बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर टेंपो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार चीनी मिल के फोरमैन की मौत हो गई। जबकि एक महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। पीलीभीत के बरहा गांव की रामनगर कालोनी के रहने वाले जर्मल सिंह (58) पत्नी जसवीर के साथ बीसलपुर शुगर मिल में डयूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गाजीपुर मुगल की सीमा में पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने से आ रहे टेंपो ने चपेट में ले लिया। जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
मृतक के पुत्र रंजीत सिंह ने बताया कि जर्मल सिंह बीसलपुर चीनी मिल में फोरमैन थे। प्रत्येक शनिवार को घर आ जाते थे और सोमवार को चीनी मिल चले जाते थे। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-
खाई में पलटा ट्रैक, चालक समेत दो घायल
घुंघचाई। घुंघचाई-बंडा हाईवे पर स्थित कैशोपुर मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से ट्रक खाई में जाकर पलट गया। हादसे में चालक पवन निवासी लखीमपुर व उसका साथी अर्जुन घायल हो गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। संवाद