फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Oct 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के बाहर झाडू लगा रही किशोरी को पड़ोसी महिला बहाने से बुलाकर ले गई। इसके बाद उसे एक युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह साढ़े चार बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच पड़ोस की एक महिला उसे बहाने बुलाकर छकानु के घर ले गई। वहां उसे छकानु के साथ कमरे में बंद कर दिया। छकानु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी को कमरे से निकाला।
महिला का कहना है कि लोकलाज के कारण उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। आरोप है कि अब आरोपी और उसका भाई लगातार किशोरी का मजाक बना रहे हैं। इससे उसका घर से निकलना दूभर हो गया है। उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें