फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

Sat, 12 Aug 2023 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ग्राम नगरिया कॉलोनी के पास देवहा नदी के पास लगी लोगो की भीड़ । संवाद
विज्ञापन
अमरिया। दोस्तों के साथ कस्बे के करीब में बह रही देवहा नदी में नहाने गया किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। मगरमच्छ होने के कारण गोताखोर नदी में नहीं उतरे।
विज्ञापन

शनिवार को नगरिया कॉलोनी निवासी झोरू बरोई का 17 वर्षीय पुत्र विशाल दोपहर करीब एक बजे देवहा नदी में चार दोस्तों के साथ नहाने गया था। विशाल बरोई नहाने के लिए नदी में उतरा तो उसे गहराई का अंदाजा नहीं हो सका। गहराई में पानी की तेज़ धार में पहुंचकर वह डूब गया। घटना के बाद साथियों ने सूचना दी तो परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल सका। किशोर के डूबने की खबर सुनकर मां सुचित्रा बरोई बदहवास हो गईं। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और स्थानीय गोताखोरों को शव तलाश करने के लिए बुलाया। नदी में पानी अधिक है। साथ ही मगरमच्छों की मौजूदगी होने के कारण कोई भी गोताखोर नदी में नहीं उतरा।
विज्ञापन

000
शहर के युवक की तलाश के लिए बरेली से बुलाए गोताखोर

इधर, शुक्रवार को शहर में देवहा नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बीत जाने के बाद पता नहीं चल सका है। शनिवार देर शाम बरेली से आई गोताखोरी की टीम ने तलाश शुरू कर दी है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव रूपपुर कमालू का रहने वाला दीपक शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे अपने दोस्तों के साथ मुक्ति धाम के पास देवहा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह डूब गया। बहाव और गहराई को देखकर स्थानीय गोताखोर नदी में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसके बाद शनिवार की शाम बरेली से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। गोताखोराें ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ने बताया कि गोताखोर की टीम मौके पर पहुंच गई। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें