पूरनपुर। छेड़खानी के विरोध में किशोरी की पिटाई कर दी गई। घायल किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराया। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि उसके परिजन रविवार को मजदूरी पर खेतों में धान लगाने गए थे। शाहजहांपुर के थाना बंडा का एक युवक की गांव में उसके पड़ोस में मौसी रहती है। युवक अपनी मौसी के घर आया था। आरोप है कि युवक ने अपनी मौसी के घर में उसे खींचकर छेड़छाड़ की। विरोध पर उसकी पिटाई की। किशोरी ने अपने परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। संवाद