फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीसरी बार युवक संग गई किशोरी, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 11 Jul 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी तीसरी बार युवक के साथ चली गई। पुलिस ने उसको तलाशकर परिजनों के सुपुर्द किया है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी मार्च में बरेली के अलखनाथ से अमन के साथ चली गई थी। उसकी मां ने आरोपी युवक को नामजद कराया था। किशोरी ने तलाशकर पूछताछ की गई तो उसने रिश्तेदारी में जाने की बात कही थी। दूसरी बार अप्रैल में चली गई। मई में तलाशकर उसको नारी निकेतन भेजा गया। उसने माता-पिता संग जाने की इच्छा जताई तो उसको घर भेज दिया गया। 29 मई को फिर चली गई तो मां ने फिर अमन को नामजद कराया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंधौली चौराहे के पास से किशोरी को युवक के साथ पकड़ा। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराकर वन स्टॉप सेंटर भेजा है। कोर्ट में बयान दर्ज कराकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें