जहानाबाद। घर से बाहर लगे हैंडपंप से पानी भर रही किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे पीट दिया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 जुलाई की शाम उसकी 15 वर्षीय पुत्री पानी लेने के लिए घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप पर गई। पानी भरते समय एक युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने पुत्री से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर पुत्री से मारपीट की गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से वह भाग गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।