पीलीभीत। पशुओं को नहर में नहलाते समय किशोर की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के रुपपुर सैजना गांव निवासी राम किशोर ने बताया कि उनका बेटा सौरभ (14) पढ़ाई छात्र था। मंगलवार शाम चार बजे वह गांव के बाहर बनकटी नहर में पशुओं को नहलाने के लिए ले गया था। पशुओं को नहलाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद