फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज मेले में महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

Thu, 28 Jul 2016 10:47 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लेडी वाल्टन क्लब के तीज मेले में मौज-मस्ती के साथ ही जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान तमाम खेल भी हुए, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

शहर के एक होटल में बृहस्पतिवार को आयोजित मेले का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने किया। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन करने के बाद क्लब सदस्यों से भविष्य में ऐसे कार्यक्रम निरंतर करने की बात कहीं। कहा कि मेले समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। मेले में बरेली व राजस्थान के बुटीक, हैंडमेड कार्ड, राखी, जयपुरी चिकन, जूते, हैंडमेड बैग, जूट बैग आदि के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टालों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। समापन पर क्लब उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल व सचिव स्वीटी अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर हरमेश संधू, संयुक्त सचिव शीला गुप्ता, दिव्या अग्रवाल, शुभ्रा मित्तल, रश्मि अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, साधना गुप्ता, मधुलिका गुप्ता, रश्मि गोयल, लीना गुप्ता, मधु कुमार समेत बड़ी तादाद में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें