फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीटी स्कैन मशीन के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी, जांचें प्रभावित

Wed, 12 Aug 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सीटी स्कैन कक्ष के बाहर जांच का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते जांच व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिसिन विभाग की ओर लगभग 15 मरीजों को सीटी स्कैन जांच लिखी गई। लेकिन जो भी मरीज सीटी स्कैन कक्ष की ओर से जांच के लिए जाते देखे गए, उनको कक्ष से मशीन में समस्या होने की बात कहकर लौटाया गया। वहीं एक-दो दुर्घटना में घायल हुए मरीजों की ही जांच की गई, पूछने पर बताया गया कि मशीन में सीटी स्कैन जांच का साॅफ्टवेयर खराब होने के चलते जांच में देरी हो रही है, इसलिए काफी मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है, सिर्फ दुर्घटना में ग्रस्त या अति गंभीर मरीज का ही सीटी स्कैन लिया जा रहा है। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि सीटी स्कैन मशीन का सॉफ्टवेयर खराब होने के कारण जांच प्रभावित हैं, जल्द ही मशीन पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें