शहर में दूध का नमूना लेते अधिकारी । स्रोत - विभाग
पीलीभीत। मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ की बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टीम ने शहर में कार्रवाई की। टीम ने दो दूध विक्रेताओं के पास से भैंस के दूध का नमूना जांच के लिए लिया।
सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु कुमार, सतीश कुमार ने दूध विक्रेता राहुल यादव निवासी ग्राम ढकिया केसरपुर को नेहरू पार्क के पास रोककर भैंस के दूध का नमूना लिया। इसी गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार के पास से भी माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर दूध का नमूना जांच के लिए लिया गया। नमूनों को लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद