फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्विज प्रतियोगिता में टीम बी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत कंपोजिट विद्यालय बंगला में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें टीम बी पहले स्थान पर रही। विद्यार्थियों के मध्य टीम ए, बी व सी का गठन किया गया। सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जीवन से संबंधित प्रश्नों के आधार पर क्विज की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने उत्सुकता के साथ प्रश्नों को सुनकर उनका उत्तर दिया। इसके बाद शिक्षकों ने अन्य प्रश्नों के उत्तर भी क्विज के माध्यम से प्राप्त किए गए। क्विज प्रतियोगिता में टीम बी प्रथम स्थान पर रही। जबकि टीम ए द्वितीय व टीम सी तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीम के सदस्यों को प्रधानाध्यापक ओमकार गंगवार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक आशीष गंगवार, नवदीप कौर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें