पीलीभीत के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक इंतजार खान को प्रशस्ति पत्र देते सिटी
पीलीभीत। जिला स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जिले में जागरूकता के लिए प्रशासन की ओर से कराए जाने वाले कार्यक्रमों में शिक्षकों ने भी अपना योगदान दिया था। इसमें सड़क सुरक्षा, नारी सुरक्षा, मतदाता और पर्यावरण जागरूकता सहित कई कार्यक्रम हुए थे। इन कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षकों को शुक्रवार को गांधी सभागार में प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।
इसमें प्रधानाचार्य संतोष कुमार, अनीता रानी, डॉ जावेद अहमद, सुमन देवी, उपासना शर्मा, फिरोज अहमद, शिक्षिका साधना गुप्ता, गुंजन पांडेय, फातिमा बी एवं जनपदीय नोडल शिक्षक इंतजार खान को नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्र ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।