फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोर लापरवाही: स्कूल में बेंच पर सोती रह गई छात्रा, ताला डालकर गायब हो गए शिक्षक; घंटों चीखी चिल्लाई मासूम

Fri, 21 Jul 2023 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

गांव के प्राथमिक स्कूल के कमरे में कक्षा पांच की छात्रा पीछे बेंच पर सोती रह गई और शिक्षक बंद करके चले गए। जिसके बाद छात्रा क्लासरूम में जोर जोर से चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के गांव मंडरिया में शुक्रवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। गांव के प्राथमिक स्कूल के कमरे में कक्षा पांच की छात्रा पीछे बेंच पर सोती रह गई। शिक्षकों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। छुट्टी होने के बाद शिक्षक कमरे का दरवाजा बंद कर ताला लगा कर चले गए। 

विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी के बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच छात्रा की नींद टूटी तो उसने खुद को कमरे में बंद पाया। वह मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे के अंदर छात्रा थी।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना शिक्षकों को दी, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया । छात्रा के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जताई। मामले की जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी ने स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक सहित 3 शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी एसएस मौर्या ने बताया कि छात्रा सबसे पीछे बेंच पर बैठी थी। वो सो गई थी। इस बात पर किसी का ध्यान नहीं गया। छात्रा के जागने पर जब उसने आवाज लगाई ,तो शिक्षक को बुलाकर उसे कमरे से बाहर निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें