बीसलपुर। मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने 30 अप्रैल की शाम को बाइक से जा रहे एक शिक्षक नेता के साथ गाली-गलौज किया, मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
मोहल्ला दुबे निवासी सौरभ सदन ने बताया कि वह दुबे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और नगर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी हैं। कुछ लोगों से उनकी मुकदमेबाजी की रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के तहत उन लोगों ने तीन अप्रैल की शाम शिक्षक नेता को मालगोदाम के सामने घेर लिया।
आरोप है कि उन लोगों ने शिक्षक से गाली गलौज किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसी समय मोहल्ला दुबे के प्रवीण यादव और सत्येंद्र गंगवार आ गए। उन लोगों ने शिक्षक नेता को हमलावरोंं से बमुश्किल छुड़ाया। शिक्षक नेता ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। तहरीर में मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के एक युवक को नामजद और उसके दो साथियों को अज्ञात बताया गया है। इस बावत कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद