फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टीबी मरीजों को अब आधार और फेस सत्यापन के बाद मिलेगी पोषण धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण धनराशि के भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब पात्र मरीजों को धनराशि प्राप्त करने से पहले आधार और फेस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही पोषण धनराशि सीधे मरीज के बैंक खाते में भेजी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में टीबी मरीज उपचाराधीन हैं, जिन्हें शासन की ओर से पोषण सहायता दी जाती है। भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। मरीजों को जिला क्षय रोग केंद्र अथवा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना आधार और फेस सत्यापन कराना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पात्र मरीजों से जल्द सत्यापन कराने की अपील की है। सीएमओ डॉ. बीसी पंत ने बताया कि सत्यापन के बाद ही खाते में धनराशि भेजी जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें