फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: टीबी होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति ने उपचार कराने से किया इनकार, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Mar 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बीमार पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला टीबी रोग से पीड़ित है। उसके पति ने उसका उपचार कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के गांव डूगरौची गौटिया निवासी शंभू दयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सोनी की शादी 14 वर्ष पूर्व बिहारीपुर निवासी राजू के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद ससुराल में बेटी को क्षय रोग की बीमारी हो गई।  

बीमार हो जाने के कारण ससुराल वालों ने बेटी को घर से निकाल दिया। दहेज की भी मांग करने लगे। तीन साल से विवाहिता मायके में रह रही है। ससुराल वाले उसे विदा कराकर ले जाने को राजी नहीं हैं। न ही इलाज करा रहे हैं।  एसओ अचल कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें