राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन तौफीक एकादश और अंकित एकादश की टीम ने मैच जीते।
टूर्नामेंट का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन तौफीक एकादश ने धर्मवीर एकादश को 10 विकेट से पराजित किया। तौफीक एकादश की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 50 रन का लक्ष्य रखा था। रविंद्र ने 21 तथा अरुण ने 16 रन बनाए। दूसरा मैच अंकित एकादश और राहुल एकादश के बीच हुआ। राहुल एकादश ने पहले बैटिंग करते हुए 84 रन बनाए। राहुल ने 10 गेंदों पर 26 और मंजीत ने 11 रन बनाए। अमन ने एक विकेट लिया। गोविंदा, रजत और सुशील ने दो-दो विकेट लिए। अंकित एक एकादश ने नौ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। गोविंदा ने सर्वाधिक 70 रन बनाए, जिसमें छह छक्के लगाए। फूलबाबू ने दो विकेट लिए। मैच का संचालन क्रीडा प्रभारी डॉ. आरपी यादव ने किया। अंपायर की भूमिका डॉ. मेवालाल और जेके राना ने निभाई।