फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मासूम पर ताना तमंचा, दंपती से 27 हजार रुपये लूटे

Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लूट की घटना के बारे में बताते पीड़ित । संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। बरेली नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर दूरी जन सेवा केंद्र संचालक पर नौ माह की मासूम पर तमंचा तानकर बदमाशों ने दिनदहाड़े दंपती से 27,000 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने जनसेवा संचालक के साथ मारपीट और फायरिंग की। इस घटना को पुलिस लगातार छिपाने का प्रयास करती रही। देर शाम जानकारी लगने के बाद एएसपी अनिल कुमार व सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के गांव बालपुर पट्टी के रहने वाले मोहन स्वरूप ललौरीखेड़ा चौकी से करीब एक किलोमीटर पहले जनसेवा केंद्र चलाते हैं। रविवार अपराह्न करीब तीन बजे वह पत्नी पायल और नौ माह की पुत्री प्रियांशी के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइकों पर सवार होकर पांच लोग जनसेवा केंद्र के सामने आकर रुके। एक बाइक बैठे तीन बदमाश जनसेवा केंद्र पर आए और गल्ले से रुपये निकाल कर देने की कहने लगे। दो बदमाश दुकान के बाहर बाइक पर बैठे रहे।
इस दौरान एक युवक ने पीठ पर टंगे बैग से तमंचा निकाला और धमकाते हुए दुकान में रखे रुपये देने को कहा। ऐसा न करने पर बदमाश ने दुकान का पर्दा गिरा दिया और मोहनस्वरूप की पिटाई करने लगा। दूसरे बदमाश ने उसकी नौ माह की पुत्री पर तमंचा तानकर पायल से रुपये देने को कहा। पायल ने गल्ले में से 27,000 रुपये निकाल कर दे दिए। एक बदमाश ने उसकी पायल के कुंडल व नाक का फूल भी उतरवा लिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने मोहनस्वरूप के हाथ बांधकर निकल गए।
विज्ञापन

जाते-जाते बदमाश ने उस पर फायर झोंक दिया, जो दुकान में मौजूद फ्रिज में जा लगा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश एक बाइक पर बैठकर बरेली व दूसरी बाइक पर दो बदमाश पीलीभीत की ओर चले गए। घटना के बाद मोहनस्वरूप ने चौकी जाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। मोहनस्वरूप ने बताया कि तीन साल पूर्व भी उसकी दुकान से 50 हजार के सोलर चोरी हो गए थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

तीन बजे हुई घटना छह बजे तक पुलिस को भनक तक नहीं
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को पुलिस अधिकारियों से छिपाने का प्रयास करती रही। अधिकारियों को शाम को करीब छह बजे जानकारी नहीं दी गई। शाम करीब साढ़े छह बजे अधिकारी मौके पर पहुंचे। अगर अधिकारियों को मामले की जानकारी पहले दे दी जाती, तो शायद मुख्य जगहों पर घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज टटोल रही है।

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. प्रतीक दहिया, सीओ सदर

लूट की घटना के बारे में बताते पीड़ित । संवाद

लूट की घटना के बारे में बताते पीड़ित । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें