फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी पर तानी मुट्ठी

Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
किसानों की अनदेखी पर तानी मुट्ठी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
भाकियू के तमाम कार्यकर्ता व किसान सोमवार को मंडी समिति परिसर में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता व किसान नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में लोक निर्माण प्रांतीय खंड कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने भूमि अधिग्रहण मामले में जिला प्रशासन की अनदेखी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इसमें कहा गया कि आसाम रोड से टनकपुर रोड तक बनाए जा रहे बाईपास के लिए किये जा रहे भूमि अधिग्रहण में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जमीन की रजिस्ट्री आदि न होने के बावजूद काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें मीरापुर, गायबोझ, लदपुरा आदि गांव ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। इस बीच एसडीएम सदर जेपी चौहान धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। धरना देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, मंडल संगठन मंत्री भजनलाल क्रोधी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, प्यारेलाल वर्मा, डॉ. हरपूर सिंह, बाबूराम वर्मा, संतोष यादव, सूरत सिंह फौजी, स्वराज सिंह, मुनेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, जगतार सिंह, पप्पू, पवित्र सिंह, नन्हेलाल चौधरी, दमयंती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें