फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद की 300 ग्राम चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में बरेली सेंट्रल जेल में बंद आरोपी को जहानाबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई 300 ग्राम चांदी को बरामद कर ली। रिमांड के समय पूरा होने के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बरेली जिले की कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी सराफा व्यापारी संतोष रस्तोगी की जहानाबाद क्षेत्र के कस्बे में सराफा दुकान है। छह सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे सोने,चांदी के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने जब खुलासा किया तो पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या दो नहीं बल्कि चार हैं।
दो बदमाशों को पुलिस ने पूर्व में ही जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने बरेली सेंट्रल जेल में बंद आरोपी हसरत अली निवासी बारादारी जिला बरेली को कोर्ट के आदेश पर छह घंटे के लिए रिमांड पर लिया। रिमांड पर लाने के बाद थाना जहानाबाद में पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नवाबगंज रोड पर सड़क किनारे एक स्थान से 300 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन

इस मामले में दूसरा आरोपी फिरोज जिला कारागार शाहजहांपुर में बंद है। उसको भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद बदमाश को दोबारा जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें