फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर हाउस बास्केटबाल में टैगोर हाउस का दबदा

Tue, 02 May 2017 06:28 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट एलायसियस कॉलेज में हुए इंटर हाउस बास्केटबॉल के फाइनल मैच में बालक व बालिका वर्ग में टैगोर हाउस का दबदबा रहा।
विज्ञापन

कॉलेज में मंगलवार को बास्केटबॉल का फाइनल मैच खेला गया। बालक वर्ग के फाइनल मैच में गांधी हाउस व टैगोर हाउस के बीच मुकाबला हुआ। तीनों राउंड में टैगोर हाउस के खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। विजेता टीम में जयदीप, हरमन, शहबाज, आकाश, नितिन, अमनदीप, अमनप्रीत, सार्थक, सौम्या, शोहेब, अक्षय, अरमान आद ि शामिल रहे। इधर बालिका वर्ग का फाइनल मैच भी गांधी हाउस व टैगोर हाउस के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। यह फाइनल मैच भी टैगोर हाउस के खिलाडिय़ों ने जीता। विजेता टीम में एश्वर्या तोमर, शर्मिष्ठा गंगवार, अमरप्रीत, सोमनप्रीत, सिमरन कौर, इरा सिद्दीकी, हरमन कौर, अरीशा मलिक,ेंतशा मलिक, उमैमा शामिल रहीं। अजय सोनकर व प्रीती पांडेय रेफरी की भूमिका में रहे। प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलों में शामिल होने को प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें