पीलीभीत। जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं मेंं विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें तफसीर मदार ऑल राउंडर रहे। उन्होंने दौड़ की सभी प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में भी तफसीर मदार और राज राठौर ने बाजी मारी।
मरौरी ब्लॉक की बिठौरा कलां जोन की खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार को जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान में कराई गईं। इसमें ब्लॉक की पांच न्याय पंचायतों के 150 से अधिक स्कूली बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। सबसे पहले 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ कराई गई। इसमें राज राठौर प्रथम, प्रवीण द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में तफसीर मदार प्रथम, वंश द्वितीय, 200 मीटर में तफसीर मदार प्रथम, राज राठौर द्वितीय, 400 मीटर में भी तफसीर मदार और राज राठौर क्रमशः प्रथम और द्वितीय रहे।
प्राइमरी स्तर बालक वर्ग की दौड़ में राज राठौर और तफसीर मदार का बोलबाला रहा। 50 मीटर प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग दौड़ में दिव्या राठौर प्रथम, राधिका द्वितीय, 100 मीटर में दिव्या प्रथम, प्रियंका द्वितीय, 200 मीटर में दिव्या राठौर प्रथम और दिव्या द्वितीय, 400 मीटर में दीपिका प्रथम, पूनम द्वितीय स्थान पर रही।
जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में करन प्रथम, अनस द्वितीय, 200 मीटर में करन प्रथम, करन कुमार द्वितीय, 400 मीटर में सुरेश प्रथम, सुमित वर्मा द्वितीय, 600 मीटर में विश्वजीत प्रथम ,संजय द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की दौड़ में दीक्षा प्रथम, रितु द्वितीय, 200 मीटर में रोशनी प्रथम, मानसी द्वितीय, 400 मीटर में ललिता प्रथम, मेहरून निशा द्वितीय, 600 मीटर में नेहावती प्रथम, रितु द्वितीय स्थान पर रहीं।
इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, खो-खो, कबड्डी, हॉकी की प्रतियोगिताएं कराई गईं। हॉकी में जूनियर हाई स्कूल दियोरी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर सभी दंग रह गए। खेल मैदान पर सारी व्यवस्थाएं जूनियर हाई स्कूल बिठौरा कलां की प्रधानाध्यापक अर्चना भार्गव ने संभालीं।
निर्णायक मंडल में खेल अनुदेशक मुकेश कुमार, जयप्रकाश, शरद कुमार, मनीष कुमार, प्रवेश नवल, राजेंद्र कुमार, लाल करन शामिल रहे। सभी ने प्रतियोगिता के परिणाम लेखा समिति को सौंपे। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, संकुल शिक्षक केके सागर, यशपाल, हिमांशु कुमार, ब्रह्मदेव तिवारी, देवेंद्र कन्हैया, अर्चना भार्गव, सुरेश कुमार श्यामलाल, अजय पाल राजकुमार, पवन कुमार सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।