पीलीभीत शहर की स्टेशन रोड पर राखी की दुकान पर लगी भीड़। फाइल फोटो
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर जिले में करीब चार करोड़ रुपये की मिठाई तो शहर में ही करीब 90 लाख रुपये की राखियां बिकीं। हालांकि अभी जन्माष्टमी तक राखियों की बिक्री जारी रहेगी।
इस बार पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। इससे व्यापारी भी खुश नजर आए। एक अनुमान के अनुसार पूरे जिले में सोमवार तक करीब चार करोड़ की मिठाई बिकी।
इधर, इस बार राखियां भी खूब बिकीं। राखियों के प्रमुख व्यापारी स्वतंत्र देवल ने बताया कि शहर में करीब 90 लाख रुपये की राखियों का कारोबार हुआ।
करीब 10 लाख की बिकीं चांदी की राखियां
रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों की भी डिमांड रहती है। चांदी के भाव अधिक होने से इस बार बिक्री पर प्रभाव देखा गया। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि शहर में करीब 10 लाख की राखियां बिकने का अनुमान है।