फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दलदल बन गया बंडा हाईवे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग

विज्ञापन
सड़क पा भरा पानी । संवाद
विज्ञापन
सड़क पर महज गड्ढे और उनमें कीचड़, पैदल तक चलना हुआ दूभर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दियूरिया रोड से दिलावरपुर होते हुए बंडा हाईवे को जोड़ने वाला लिंक मार्ग बारिश में दलदल में तब्दील हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ होने की वजह से वाहन स्वामी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
दियूरिया रोड से दिलावरपुर, मोहब्बतपुर होते हुए पूरनपुर बंडा हाईवे को जोड़ने वाला पीडब्ल्यूडी लिंक मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश से सड़क की हालत और बिगड़ गई है। बंडा हाईवे तक पूरा रोड तालाब में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में लोगों को खेतों तक जाने के लिए दलदल से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क की मरम्मत भी होती है लेकिन घटिया सामग्री लगाने के कारण कुछ दिनों के बाद फिर वैसी ही स्थिति हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लोक निर्माण विभाग समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने एक बार फिर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदय नारायण ने बताया कि इस सड़क के लिए बजट जारी हो गया है लेकिन बारिश के चलते काम शुरू नहीं हो सका है। बरसात बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें