फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूट के आरोप में निलंबित सिपाही ने गर्रा नदी में कूदकर जान दी

Mon, 17 Jun 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। क्राइम इंस्पेक्टर बनकर राजमिस्त्री से लूटपाट करने, सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर किसान से रुपये छीनने के आरोप में निलंबित सिपाही रामू सिंह ने रविवार को हरदोई में ही गर्रा नदी में कूदकर जान दे दी। सिपाही की सर्किल के कई थानों में तैनाती रही थी। इस दौरान छेड़खानी, रुपये छीनने के आरोप भी लगे थे। घुंघचाई के तत्कालीन एसओ ने सिपाही को एक रात हवालात में भी बिठाए रखा था।
विज्ञापन

हरदोई जिले के खद्दीपुर चैनसिंह निवासी रामू सिंह की तैनाती कोतवाली में 21 अक्तूबर 2023 को हुई थी। दो मई को सिपाही ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सीओ कार्यालय के समीप गांव ढका जमीमा पूरनपुर निवासी राजमिस्त्री कमर को रोका। खुद को क्राइम इंस्पेक्टर बताकर तलाशी के नाम पर मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूट लिए।
इसी दिन नगर में ही सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव दुर्जनपुर कलां निवासी किसान जितेंद्र सिंह से भी सिपाही ने दो हजार रुपये छीने। इसके बाद 14 हजार रुपये अपने साथी के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही व मोहल्ला रजागंज निवासी सरफराज को गिरफ्तारकर कार, लूटा गया मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये बरामद कर सिपाही को जेल भेजा था।
विज्ञापन

सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया। चार से पांच दिनों बाद ही उसे जमानत मिल गई। राम सिंह की इससे पहले हजारा, घुंघचाई, माधोटांडा थाने में भी तैनाती रही।हजारा थाने में तैनाती के दौरान महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में सिपाही को निलंबित किया गया था। घुंघचाई थाना में तैनाती के दौरान भी रुपये छीनने आदि के कई आरोप लगे थे। वर्तमान में रामू सिंह की तैनाती पुलिस लाइन में थी। रविवार को सिपाही ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें