फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपाल हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद, जुर्माना

Sat, 28 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने सूरजपाल हत्याकांड में भागीरथ को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 1200 रुपए अर्थदंड सजा सुनाई है। ढकिया रंजीत गांव के जंगबहादुर ने कोतवाली बीसलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 23 अप्रैल 2013 को उसका पुत्र सूरजपाल दवा लेने गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। 26 अप्रैल को दोस्त भागीरथ ने बताया कि उसे सूरजपाल नहीं मिला है। जबकि भागीरथ के चेहरे पर जगह-जगह नाखून की खरोंचों के निशान थे। परिजनों के मुकदमा दर्ज कराने पर विवेचना में पुलिस ने भागीरथ को हत्या में लिप्त पाया और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने भागीरथ को उम्रकैद व 1200 रुपए जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें