बीसलपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट प्यारेलाल मौर्य ने रविवार की शाम तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान से जुड़े पर्यवेक्षकों की बैठक ली। बैठक में सभी पर्यवेक्षकों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की गई। समीक्षा में कुछ पर्यवेक्षकों का कार्य संतोष जनक नहीं मिला। ऐसे पर्यवेक्षकों की कड़ी फटकार लगाई गई और उन्हें अपना अधूरा कार्य तत्काल पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। सभी लोगों का अभिलेख हर हाल में पूरा होना चाहिए। बैठक में रविवार को हुए कार्य के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में एसडीएम अजय कुमार ,तहसीलदार संतोष राम यादव और नायब तहसीलदार शिवा वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद