फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूप खिली... ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
बाजार में सर्दी से बचाव कर जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार की सुबह मौसम काफी खराब था। कोहरे के साथ ही हवा भी चल रही थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद मौसम साफ हुआ तो अच्छी धूप खिली। धूप खिलते ही लोग छतों और घर के बाहर बैठ गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा और तेज हवा चलने से लग रहा था कि धूप नहीं निकलेगी। इसके बाद जब हवा बंद हुई तो बादलों की ओट से सूर्य के दर्शन हुए। इसके बाद अच्छी धूप खिली। धूप खिलते ही लोग अपनी अपनी छतों और घरों के सामने आकर बैठ गए।
मौसम साफ होने से मंगलवार को सड़कों पर भी खासी रौनक रही। शाम तक मौसम काफी अच्छा बना रहा। धूप खिलने से मंगलवार को तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें