फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो दिन के बाद बुधवार को खिली धूप

विज्ञापन
बुधवार को गांधी स्टेडियम में कुछ इस तरह धूप सेकते नजर आये ​खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार को हुई बारिश एवं मंगलवार को भी दिनभर बादलों के छाए रहने के बाद बुधवार को दोपहर में धूप खिली तो तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश व ओले पड़ने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लोगों ने एसी व पंखे चलाना बंद कर दिए थे। मंगलवार को भी बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।
बुधवार की सुबह तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ किंतु जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया तापमान में बढ़ोतरी वृद्धि होने से फिर गर्मी का एहसास होने लगा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से एकाएक मौसम ठंडा होने के बाद तेज धूप निकलने पर लोग मैदान में बैठकर धूप सेंकते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि अब मौसम सामान्य बना रहेगा। धूप निकलेगी। सुबह-शाम ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें