फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुनगढ़ी पुलिस ने तीन बाइक चोर पकड़े

Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने मुखाबिर की सूचना पर तीन चोरों को सोमवार की शाम टाइगर तिराहे के पास से पकड़ा है। उनसे चोरी की तीन बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को थाना सुनगढ़ी पुलिस के आसाम चौकी इंचार्ज विनोद कुमार टीम के साथ टाइगर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की बाइकों के साथ आ रहे हैं। पुलिस ने बाइक चालकों को रोका तीनों घबरा गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आसिफ, रफत, और शादाब बताया। तीनों थाना न्यूरिया के मोहल्ला खेड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें