फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाम के आगे विधानसभा प्रत्याशी लिखने पर सुंदरलाल आर्य बसपा से निष्कासित

Mon, 02 Feb 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से अपने नाम के आगे प्रत्याशी लिखने के आरोप में सुंदरलाल आर्य को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप ने बताया कि पार्टी की ओर से जिले में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अब तक किसी को प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया है। इसके बाद भी सुंदरलाल आर्य ने पूरनपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में अपने को प्रत्याशी प्रचारित करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने नाम के साथ विधानसभा का प्रत्याशी लिखना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष के अनुसार आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों लिप्त होने और अनुशासनहीनता के बारे में कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बाद भी उन्होंने अपनी गतिविधियों एवं कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। इसी कारण संगठन के हित में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें