फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरे के बाद खिली धूप, लोगों को मिली ठंड से राहत

Tue, 07 Feb 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार की सुबह घना कोहरा होने से बारिश की तरह सड़कें भीगी हुईं थी। इससे लग रहा था कि कहीं मौसम बिगड़ न जाए। इसके बाद सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ कोहरा गायब हो गया और तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार की शाम से ही घना कोहरा छा गया था जो सोमवार की सुबह दस बजे तक रहा। कोहरा इतना घना था कि सुबह ऐसा लग रहा था कि मानो बारिश हुई हो। सुबह के समय घूमने वाले भी भीग गए। इससे ठंड का अहसास होने लगा। सुबह करीब दस बजे एक दम सूर्य दिखे तो धूप खिल उठी। शाम तक तेज धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। पूरे दिन घर पर महिलाएं छत पर धूप का आनंद लेती रहीं। तेज धूप होने से सोमवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 23.4डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम में भी एक डिग्री की बढोतरी होने के साथ तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें