फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में सनराइज, मैराथन में अनुज और प्रियांशी रहीं विजेता

विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित हॉकी मैच में खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। खेल दिवस के अवसर पर जिलेभर में कई प्रतियोगिताएं हुईं। शहर में गांधी स्टेडियम में हॉकी और दौड़ की प्रतियोगिताएं कराई गईं। हॉकी में सन राइज की टीम जीती। वहीं, बालक वर्ग की मैराथन दौड़ में अनुज शर्मा और बालिका वर्ग में प्रियांशी राठौर विजेता रहीं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सेकेंड इन कमान एसएसबी आरके रमन ने किया। इसके बाद हॉकी अंडर-14 बालक वर्ग के मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में एसएन इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक विद्यालय सुनगढ़ी को 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सन राइज ने रूपपुर कमालू को 2-0 से हरा दिया। फानल मुकाबला सन राइज और एसएन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में सन राइज ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल अपने नाम किया। दूसरी तरफ दौड़ की प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-20 बालक वर्ग की दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ में अनुज शर्मा प्रथम, अर्जुन दूसरे और सोमपाल तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, सुरेश कौशल, जगदीश सक्सेना, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
फुटबॉल में विंध्या हाउस रहा विजेता
बेनहर स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में विंध्या हाउस ने सतपुरा हाउस को 2-0 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले लीग मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में विंध्या हाउस ने हिमालया हाउस को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में सतपुरा हाउस ने अरावली हाउस से 1-0 से मुकाबला जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हिमालय ने अरावली को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज
गांधी स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी होगी। जिला खेल सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में चारों जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
बरखेड़ा में हुआ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन
बरखेड़ा। खेल दिवस के मौके पर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टीम ए के कप्तान सत्येंद्र गंगवार और टीम बी के कप्तान ज्ञान प्रकाश गंगवार, टीम सी के कप्तान मोहम्मद शमीर व टीम डी के कप्तान राजकुमार चारों टीमों के बीच नाक आउट मुकाबले हुए। फाइनल टीम बी और डी के बीच हुआ। टीम बी ने 16 ओवर में 110 रन बनाएं। इस लक्ष्य को टीम डी ने 12 ओवर में 111 रन बनाकर प्रतियोगिता जीत ली।
हॉकी खिलाड़ियों ने मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन
पूरनपुर। पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर डायमंड हॉकी क्लब के खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन मनाया। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए। क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। दि वरडेंट पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में खेल दिवस मनाया गया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। खो-खो में ब्लू हाउस ने, हॉकी में ग्रीन हाउस ने, चम्मच दौड़ में रेड हाउस ने और कबड्डी में यलो हाउस के बच्चों ने बाजी मारी। कबड्डी में शावान और मारिया के नेतृत्व में यलो हाउस पहले स्थान पर रहा। दौड़ प्रतियोगिता में यलो हाउस पहले नंबर पर रहा। इस दौरान उसमा खान, विवेक, फरहा, प्रीती, फरहाना, आकाश, आसिया आदि स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

गांधी स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते युवा। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें