विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोई सूर्य पर प्रकाश मंडल व वरुण मंडल के रंगों से यह चक्र दिखाई दिया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सूर्य के पास दिखाई दिया चक्र प्रकाश मंडल व वरुण मंडल के बीच में प्रकाश तरंगेंघूमने के कारण हुआ है। प्रकाश के प्रधिकरण से ऐसा दृश्य दिखाई देता है। बारिश के बाद मौसम साफ होने के बाद यह हल्का दिखाई देता है, लेकिन हल्का होने और सूर्य की किरणों के कारण दिखाई नहीं देता है। मंगलवार की सुबह हुई बारिश के बाद मौसम साफ होने से यह प्राकृतिक घटना के दिखाई दी। सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण आदि का समय निश्चित होता है, लेकिन इस घटना का कोई समय नहीं होता। लोग इसको अंधविश्वास के चलते भूकंप का कारण बता रहे हैं, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। रामा कॉलेज के भौतिक विज्ञान के शिक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि चक्र का भूकंप से कोई सरोकार नहीं है। यह चक्र एक आम प्राकृतिक घटना है।