अमरिया। कस्बे में चल रहे विराट एकता दंगल में शुक्रवार को पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दर्शकों की भीड़ ने अखाड़े में पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबलों में बाबा अजमेरी पहलवान ने मुन्ना गोरखपुर को चित कर जीत हासिल की। सुल्तान वारसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइगर पहलवान को पटकनी दी। इसी तरह शक्तिमान पहलवान ने कड़े मुकाबले में बिल्ला को पराजित किया। शैतान पहलवान और बाबा सिंह पहलवान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दंगल में उपस्थित मेला कमेटी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, श्याम बिहारी, किशोरी लाल सागर, सूरज पाल, शाहिद हुसैन, मनोज कुमार और नरेश कुमार ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। संवाद