फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी 25 वर्षीय जगराज सिंह पुत्र निर्मल सिंह के माता-पिता की आठ साल पहले मौत हो गई थी। वह एक पैर से विकलांग था। बहन मनप्रीत सिंह अपने पति विक्रम सिंह और छोटे भाई सिमरनजीत सिंह के साथ एक ही घर में रहते थे। युवक कस्बे में ही एक कम्प्यूटर की दुकान पर काम करता था। शनिवार को सिमरनजीत ट्रक लेकर खटीमा चला गया। मनप्रीत अपनी ससुराल रफियापुर गई थी। जगराज रात में घर पर अकेला ही था। रविवार सुबह करीब आठ बजे जब बहनोई उसके लिए खाना लेकर आया तो मकान का दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे में पंखे से जगराज का शव लटका मिला। बहनोई ने मामले की सूचना वार्ड नंबर चार निवासी ताऊ दिलबाग सिंह को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। ताऊ दिलबाग सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर न्यूरिया खीम सिंह जलाल ने बताया कि परिवार वालों की ओर से हत्या की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें