पीलीभीत एलएच शुगर फैक्ट्री में पटला पूजन करते मिल अधिकारी व अन्य। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर में स्थित एलएच शुगर मिल का बृहस्पतिवार को पटला पूजन के साथ पेेराई सत्र का शुभारंभ हो गया।
पंडित माणिकांत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। पहली बैलगाड़ी लेकर पहुंचे गांव बेहरीखेड़ा के किसान थान सिंह, वहीं के किसान दीपचंद की ट्रैक्टर-ट्रॉली की पूजा कर दोनों किसानों केे सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरसी मिश्रा, वाईके अग्रवाल, केबी शर्मा, रंजन मिश्रा, आशीष गुप्ता समेत सभी मिल के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद