सहकारी चीनी मिल रविवार को छह घंटे नो-केन में बंद रही। गन्ना एकत्र होने पर चीनी मिल को चलाया जा सका।
गन्ना के अभाव में चीनी मिल रविवार को सुबह करीब दस बजे बंद हो गई। गन्ना एकत्र करने को गन्ना क्रय केंद्रों और किसानों से अफसरों ने संपर्क शुरू किया। शाम करीब चार बजे गन्ना एकत्र होने पर चीनी मिल को चला दिया गया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि होली पर्व पर बाहर के मजदूरों के घरों पर जाने पर गन्ना छिलाई न होने से पर्याप्त गन्ना नहीं आया। पर्याप्त गन्ना एकत्र होने पर चीनी मिल को चला दिया गया।