फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में तौल बंद होने पर गन्ना किसानों का हंगामा

Wed, 08 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खराबी को लेकर किसान सहकारी चीनी मिल फिर बंद हो गई। इससे गन्ने की तौल बंद कर दी गई। तौल बंद होने से चीनी मिल के बाहर गन्ने भरे वाहनों की कतारें आसाम हाईवे तक लग गईं। तौल बंद होने पर गुस्साए किसानों ने कई बार हंगामा किया। खराबी को लेकर दि किसान सहकारी चीनी मिल 27 फरवरी की शाम को बंद हो गई थी। करीब 12 घंटे बाद खराबी दूर होने पर मिल को चलाया गया था। तब से चीनी मिल क्षमता केअनुसार पेराई नहीं हो पा रही है। रुक-रुक कर चल रही चीनी मिल से गन्ने  से भरे वाहनों की भीड़ जमा हो गई। खराबी को लेकर मंगलवार रात करीब बारह बजे फिर मिल बंद हो गई। इसके साथ गन्ने की तौल बंद कर दी गई। किसानों के हंगामा पर प्रबंधन कने शीघ्र चीनी मिल चलाने का आश्वासन दिया गया। सुबह करीब दस बजे तक चीनी मिल न चलने पर किसानों ने फिर हंगामा किया। तब किसानों को अपराह्न दो बजे चीनी मिल चलने की जानकारी दी गई। शाम छह बजे तक चीनी मिल की खराबी दूर नहीं की जा सकी। खराबी को लेकर अक्सर चीनी मिल के बंद होने को लेकर गन्ना किसानों में रोष है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें