फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ने के अभाव में दूसरे दिन भी छह घंटे तक बंद रही चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन का एक-एक लाख और एक मार्च का 80 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति इंडेंट जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गन्ने के अभाव में चीनी मिल बुधवार सुबह बंद हो गई। बाद में गन्ना एकत्र होने पर मिल फिर शुरू हुई। नोकेन में चीनी मिल अब बंद न हो, इसके लिए बुधवार-बृहस्पतिवार को एक-एक लाख क्विंटल और एक मार्च को 80 हजार क्विंटल का गन्ना आपूर्ति इंडेंट जारी किया गया है।

जहां एक ओर गन्ना सप्लाई के लिए किसान सहकारी गन्ना समिति और चीनी मिल के चक्कर काट रहे हैं, वहीं चीनी मिल गन्ने के अभाव में बंद हो रही है। सोमवार रात करीब दो बजे गन्ने के अभाव में चीनी मिल बंद हो गई थी। मंगलवार दोपहर को गन्ना एकत्र होने पर चीनी मिल को चलाया गया। शाम को फिर चीनी मिल गन्ने की कमी से जूझने लगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गन्ना समाप्त होने पर मिल नोकेन में बंद हो गई। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि पर्याप्त गन्ना आपूर्ति का इंडेंट भेजा जा रहा है, लेकिन वह फेल हो रहा है।
विज्ञापन


-
चीनी मिल की क्षमता है 25 हजार क्विंटल

चीनी मिल की पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। मगर मिल क्षमता के अनुसार गन्ने की पेराई नहीं कर पा रही है। बाजार में गन्ने का अच्छा मूल्य मिलने पर तमाम किसान चीनी मिल को गन्ना सप्लाई की जगह खुले बाजार में बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें