फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में जमा करें सांसद आदर्श ग्राम की कार्ययोजना

Wed, 03 May 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा घोषित जिले के दूसरे सांसद आदर्श गांव के प्रति अधिकारी कितने गंभीर हैं यह पंडऱ्ाी गांव के विकास की तैयारियों को देखकर लगाया जा सकता है। सीडीओ की समीक्षा में कई विभागों ने अब तक कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने दो दिन में कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री एवं जिले की सांसद मेनका गांधी ने मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचायत पंडऱी को जिले का दूसरा सांसद आदर्श गांव घोषित किया था। इसके बाद सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक कर गांव में भ्रमण कर दो मई तक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सीडीओ ने कार्य योजना प्रस्तुत करने एवं चर्चा करने को समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकांश अधिकारियों ने अपनी कार्य योजना प्रस्तुत कर दी लेकिन डीपीआरओ, पीडब्ल्यूडी, डीएसओ, आरईएस एवं बीएसएनएल की ओर से कोई योजना प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बीडीओ मरौरी सुनील कुमार ने बताया कि उनके द्वारा किया जा रहा डोर टू डोर सर्वे भी लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। दो दिन में सर्वे पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में सीडीओ के अलावा पीडी आरबी भास्कर, जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, परियोजना अर्थशास्त्री जेसी जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें