कस्बा बिलसंडा के उपभोक्ताओं ने भाजपा विधायक की मौजूदगी में एसडीओ को ज्ञापन देकर बिलसंडा बिजली उपकेंद्र को पूरनपुर अधिशासी अभियंता के क्षेत्राधिकार से हटवाकर पीलीभीत अधिशासी अभियंता के क्षेत्राधिकार से जुड़वाने की मांग की है। बिजली विभाग ने करीब तीन माह पूर्व बिलसंडा, दियोरिया और करेली बिजली उपकेंद्रों को पीलीभीत अधिशासी अभियंता के क्षेत्राधिकार से हटाकर पूरनपुर से जोड़ दिया था। इससे बिलसंडा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दिक्कत होने लगी थी। उपभोक्ताओं को विभाग से संबंधित छोटे-छोटे कामों के लिए पूरनपुर जाना पड़ता था। अपनी इसी दिक्कत का हवाला देते हुए बिलसंडा क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने रविवार की शाम भाजपा विधायक रामसरन वर्मा की मौजूदगी में एसडीओ आनंद बाबू को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बिलसंडा क्षेत्र को पूरनपुर से काटकर पीलीभीत से जुड़वाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मनोज, मोनू, पुनीत, इब्रेअली, मोसीन, राहुल, रमादीन, गंगाराम, अयूब, वसीम, मुकेश, राजीव, राकेश, संजीव, सत्यपाल, शिवजी, रामदास, हसमुद्दीन, हरीओम, ओमप्रकाश, उमेश, अमित, कुलविंदर, हरीश, इमरान, श्यामसिंह, सुनील, विमल और हिमांशू समेत तमाम उपभोक्ता शामिल थे।