बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतियोगी।संवाद
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय मेंं बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुई कार्ड मेंकिंग प्रतियोगिता में स्तुति रस्तोगी प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार सोनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में स्तुति रस्तोगी प्रथम, नीलम कुमारी द्वितीय और नेहा गंगवार तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की 50 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. रजत गंगवार, डॉ. एके साहनी, डॉ. दरख्शा अजहर और डॉ. अलका मेहरा शामिल रहे। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद