बीसलपुर के सरस्वती विघा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते प्रधानाचार्य वी
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय सेवा कार्य कार्यशाला में विद्यार्थियों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई।
कार्यशाला में प्रांतीय सेवा प्रमुख महेंद्रपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सेवा कार्य कार्यशाला एक ऐसा सामाजिक विकास कार्य है, जिसका मूल उद्देश्य समाज के दीन और उपेक्षित वर्ग को विकसित करना है। उन्होंने संस्कार केंद्रों पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों का चित्रण किया।
कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा, शाहजहांपुर विभाग के जनशिक्षा जिला प्रमुख कमल कुमार, पीलीभीत के जन शिक्षा प्रमुख महेंंद्र कुमार और कॉलेज के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने विचार रखे। संवाद