पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते प्रभारी डॉ.दुर्गेश द्धिवेदी।स्रो
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम हुआ। जिसमें सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. दुर्गेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. शैफाली सक्सेना, डॉ. सत्येंद्र नारायण, डॉ. सत्येंद्र सिंह एवं छात्र गौरव कुमार दिव्यांशु, रौनक तिवारी आदि उपस्थित रहे। संवाद