फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रार्थनासभा में छात्रों को दी जाए संचारी रोगों और यातायात नियमों की जानकारी

Wed, 19 Jul 2023 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक में मौंजूद ​शिक्षक । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिलसंडा के बीआरसी भवन में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापको के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षकों को शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना निपुण भारत मिशन के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा संदर्शिका एवं प्रिंट मैटेरियल गणित, विज्ञान किट एवं बिग बुक्स इत्यादि का विद्यालयों में प्रयोग अवश्य कराया जाए। जिससे कक्षा एक से तीन तक के छात्र निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सके। कहा विद्यालयों को क्लास मैपिंग के तहत शिक्षकों को कक्षाओं का आवंटन शीघ्र कर दिया जाए एवं उसी के अनुसार शिक्षण कार्य कराए जाए। छात्रों को संचारी रोग, सड़क सुरक्षा के बारे में प्रार्थना सभा में जानकारी दी जाए एवं भूजल सप्ताह, पौधारोपण का कार्य निर्धारित समयानुसार किया जाए।
डायट प्राचार्य ने अध्यापकों को छात्रों को विद्यालय में उपलब्ध कराई सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि छात्रों को निपुण बनाने में लापरवाही न बरती जाए। छात्रों को रचनात्मकता गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा ने बिल्डिंग एक्टिविटी के माध्यम से विद्यालय में समस्त टीचर एक टीम के रूप में कैसे कार्य करें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें