फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने के लिए विद्यार्थियों ने किया रोल-प्ले

Thu, 15 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत बायोकेमिस्ट्री विभाग ने बुधवार को ‘युवा शक्ति सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों ने रोल-प्ले और पोस्टर के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने पर जोर दिया। बायोकेमिस्ट्री विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति त्रिवेदी ने हाथों की स्वच्छता, संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन, रक्तचाप की जांच और बच्चों के टीकाकरण को जरूरी बताया। एमबीबीएस बैच 2025 की छात्रा अजीमा खान और उनके सहपाठियों ने पोस्टर से जानकारी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. प्रियंका यादव और डॉ. ज़ारा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें