विद्यार्थियों ने वोटर बनने को कराया पंजीकरण
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्कूल कॉलेजों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान अवश्य करने को प्रेरित किया गया। पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता व युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एडीएम अजयकांत सैनी ने सभी विद्यार्थियों से अपना वोट बनवाने व मतदान अवश्य करने को प्रेरित किया। कहा कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। यदि मतदान का प्रतिशत कम रहता है तो हो सकता है कि सक्षम व्यक्ति चुनकर न जा पाए। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने मतदाता बनने को पंजीकरण फार्म भरे। इस मौके पर प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष ओम महेश, शहजाद खान, संजय सिंह, रेनू अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रजनी राठौर, अश्वनी भटनागर, गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे। जेएमबी इंस्टीट्यूट में हुए मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ एसडीएम जेबी सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि आसपास के नागरिक जिनका वोट के लिए पंजीकरण नहीं हुआ है वह स्वयं के साथ सभी के मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म छह भरकर अपना वोट बनवा सकते हैं। प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने वोटर आईडी कार्ड से वंचित विद्यार्थियों से पंजीकरण कराने का आहवान किया। इस दौरान करीब 35 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इस मौके पर चीफ प्राक्टर एनएम सक्सेना, सुनील गंगवार, जीएस मिश्र, डॉ. ज्योति, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. रंगोली, वर्षा शर्मा, शुभी अग्रवाल, जेएन शर्मा, राजन यादव आदि मौजूद रहे। इधर स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में युवा वोटरों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा ने अभियान का शुभारंभ करते हुए मतदान का महत्व बताया। कहा कि मत का अधिकार लोकतंत्र व्यवस्था के लिए बेहद अनिवार्य है। शिक्षण संस्थानों में भी नौ जुलाई व 23 जुलाई में पंजीकरण किए जाएंगे, जो लोग पंजीकरण सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह जाते हैं वे शिक्षण संस्थानों में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने पंजीकरण फार्म भरे। कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने मतदान का महत्व बताया। इस मौके पर प्रवक्ता पल्लवी अग्रवाल, कोआर्डिनेटर तनुज सक्सेना, असमा खान, असमा खान, सोनिया सिंघला, सूबिया आरिफ, राजपाल गंगवार, जयशिव शंकर, डॉ. अतुल मिश्रा, सरिता शर्मा आदि मौजूद रहे।