फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में शामिल होंगे संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में छह संस्कृत विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में नामांकन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश जारी किए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्यों को जारी निर्देश में कहा गया है कि 15 सितंबर तक छात्रों का पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

जिले में संचालित संस्कृत महाविद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य को जारी निर्देशों में कहा गया है कि वर्ष 2024-25 में इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण करवाया जाए। इसके लिए शासन की ओर से 15 सितंबर अंतिम तिथि घोषित की गई है।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराए जा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अचल कुमार मिश्रा ने बताया शासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत इंस्पायर अवाॅर्ड के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू की गई थी। यह 15 सितंबर तक चलेगी। इसमें किसी को कोई दिक्कत हो रही है तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें