फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव

Thu, 11 Feb 2016 11:37 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर सह प्रशासक गुरदित्त सिंह सैहमी, करिश्मा सैहमी, अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, नितिन कौशिक, रचना वाधवा, मोहनी उपाध्याय, रीना सक्सेना आदि मौजूद रहे। लायंस बाल विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कक्षा केजी के बच्चों ने मां सरस्वती वंदना के साथ ऋतु आ गई रे गीत पर मनमोहक डांस पेश किया। बच्चों ने पतंग भी उड़ाई। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सेमवाल ने पर्व के बारे में बताया। इस मौके पर वीना अरोरा, पूनमरानी, रेनू राठौर, शुचि बसंल, आकांक्षा सहगल आदि मौजूद रहे। मॉम्स प्राइड स्कूल में प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने पतंगें उड़ाकर पर्व का आनंद लिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को चायनीज मांझे का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर इरफान अंसारी, प्रमोद गुप्ता, कोमल, हरिओमवती, आशी, रेनू, निशा, मिनाली, सोनल, सुनेहा, अनुज, पूजा, सर्वजीत, अंकिता, जसमीत, रतिका, सिमना, फरहीन आदि मौजूद रहे। मॉडल स्कूल बरहा में बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ज्योति, हरप्यारी, अनीता, खुशबू ने सरस्वती वंदना, धनवती, कुसुम, निशा, राधा, मोनी आदि ने गिद्दा, नेहा, दिव्या, जूली आदि ने लाल टमाटर, तुलसी, प्रियंका आदि ने अभिनय गीत पेश किया। इस मौके पर बीआरसी देवेंद्रपाल, दिनेश कश्यप, गंगाराम, संतोष खरे, शाहजहां बेगम, ममता गंगवार आदि मौजूद रहे। वैश्य कुमार तनय महिला संगठन के तत्वावधान में बसंतोत्सव व वैलेंनटाइन डे मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को पीले फूल देकर बधाई दी। प्रॉमिस डे पर सभी सदस्यों ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। रीना गुप्ता लकी ड्रा की विजेता रही। इस मौके पर अध्यक्ष अनीता वैश्य, मंत्री चंद्रप्रभा, राधा, शिप्रा, जूली, सविता, ममता, वीना, क्षमा, मंजू, अंजना, शीला, निशा, पूनम, रिचा, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें